देश
किसान आंदोलन के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता डॉ नंद किशोर गर्ग को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट जाने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को पता होना चाहिए कि हाईकोर्ट ऐसे ही मामले पर सुनवाई कर रहा है. जब हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश भी जारी किए हैं तो आप सुप्रीम कोर्ट में समानांतर कार्रवाई क्यों चाहते हैं?