वन्दे भारत
*काशी से अयोध्या...सफर 3 घंटे से भी कम:*
वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों का सहूलियत; एक ही दिन में हो सकती है रिटर्निंग
~~~~~~~~~~~~
बाबा विश्वनाथ धाम काशी से प्रभु राम की नगरी अयोध्या का सफर अब तीन घंटे से भी कम समय में पूरा होगा। पीएम मोदी ने जिस वंदे भारत ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिखाया है, वह ट्रेन हर सप्ताह केवल शुक्रवार को छोड़कर काशी से अयोध्या 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचेगी। RCTC के अनुसार 18 मार्च से ट्रेन का नियमित संचालन होगा, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
*एक दिन में श्रद्धालु कर लेंगे अयोध्या का भ्रमण*
अब वंदे भारत ट्रेन चलने से श्रद्धालु अयोध्या का भ्रमण एक दिन में ही कर कर सकेंगे। यह वंदे भारत पटना से चलकर सुबह 9.30 बजे बनारस कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद 12.30 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी।
यानी काशी से अयोध्या की दूरी मात्र 2 घंटे 50 मिनट में पूरी होगी। वाराणसी में अब से 4 वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। बड़ी बात यह है कि वाराणसी देश का पहला शहर है, जहां सबसे पहले 2019 में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई थी।
वाराणसी कैंट स्टेशन से लगभग 10 ट्रेन चलती हैं जो काशी से अयोध्या पहुंचाने में 5 घंटे का समय लेती हैं। लेकिन अब वंदे भारत के चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और वे कम समय में अयोध्या धाम पहुंच कर राम लाल सहित अन्य मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं।
*आइए अब जानते हैं कितना कै किराया*
वाराणसी से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22345/46 रहेगा। रेलवे ने इसका किराया एसी चेयर कार (CC) के लिए 705 रुपए रखा है। एग्जीक्यूटिव श्रेणी (EC) का किराया 1300 रुपए है। वही, अगर समान्य ट्रेन के किराए के बात करें तो स्लीपर का किराया 145 रुपए और थर्ड एसी का किराया 505 रुपए होगा। सेंकेड एसी की टिक 710 में फर्स्ट एसी का टिकट 1175 रुपए में मिलेगा।
*ये है वंदे भारत ट्रेन का पूरा शेड्यूल*
वंदे भारत ट्रेन नंबर 22445/46 पटना से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर चलेगी। दानापुर 6 बजकर 16 मिनट, आरा 6.43, बक्सर 7 बजकर 23 मिनट, PDDU स्टेशन सुबह 8 बजकर 40 मिनट, वाराणसी कैंट स्टेशन पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। अयोध्या धाम स्टेशन 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।
इसके बाद 2 बजकर 45 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी लखनऊ से दोपहर 3.20 मिनट पर होगी। यह 5.20 बजे अयोध्या, रात 8.15 मिनट वाराणसी कैंट, 8.50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन, 9. 54 बक्सर, 10.35 आरा, 11.07 दानापुर और रात 11. 45 पर पटना स्टेशन पहुंच जाएगी।