देश

देश

*गाजियाबाद में पासपोर्ट कार्यालय के 4 अधिकारी अरेस्ट*


गाजियाबाद में CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में पासपोर्ट कार्यालय के चार अधिकारियों सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने पेंडिग पासपोर्ट को जारी करने के लिए पेमेंट गेटवे के जरिए रिश्वत ली थी। मामले में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस गाजियाबाद के पासपोर्ट असिस्टेंट रवि किशन, चंद्रकांत, सीनियर पासपोर्ट असिस्टेंट पवन कुमार, जंदैल सिंह और मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद फरहान गौड का नाम शामिल है। सीबीआई ने गाजियाबाद के अलावा मेरठ और गाजियाबाद में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।