प्रदेश

प्रदेश

*रामलला की शृंगार आरती का अब रोज सीधा प्रसारण होगा*


अयोध्या। रामलला की शृंगार आरती का सीधा प्रसारण मंगलवार से दूरदर्शन पर शुरू हो गया है। यह आरती प्रात काल साढ़े छह बजे होती है। अधिकांश श्रद्धालु आरती में शामिल होना चाहते हैं लेकिन श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से आरती के लिए पास की जो व्यवस्था की गई है उनकी संख्या बेहद कम है। इन्हें ट्रस्टीज की संस्तुति पर निर्गत किया जाता है। इसके कारण आम श्रद्धालुओं को यह दर्शन सुलभ नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यह व्यवस्था की गई है।