रूस

रूस



*रूस का मिलिट्री कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोग सवार थे; इंजन में आग लगने की वजह से हादसा*


रूस ने मंगलवार को कहा है कि उसका एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। इसमें 15 लोग सवार थे। घटना की वजह इंजन में आग लगना बताई गई है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी हादसे की पुष्टि की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक- यह प्लेन इवानोवो इलाके में क्रैश हुआ है। माना जा रहा है कि हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा। रूस के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, डिफेंस मिनिस्ट्री ने किसी वीडियो की पुष्टि नहीं की है।