देश

देश

*यूपी को मिली 4 वंदे भारत ट्रेन:* 


लखनऊ से पटना और देहरादून नई ट्रेन चलेगी; लखनऊ-गोरखपुर का प्रयागराज तक किया एक्सटेंशन

~~~~~~~~~~~~~~


उत्तरप्रदेश को आज 4 वंदे भारत ट्रेन मिली है। इसमें 3 नई हैं, जबकि चौथी का एक्सटेंशन किया गया है। पीएम मोदी ने इसे गुजरात के अहमदाबाद से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

लखनऊ से पटना और लखनऊ से देहरादून रुट पर नई ट्रेन चलेंगी। इसके अलावा लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया जाएगा। जबकि खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा और झांसी होते हुए जाएगी। प्रधानमंत्री ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर का भी शुभारंभ किया। यह कॉरिडोर यूपी के 15 जिलों से होकर गुजरेगा।