देश
सुप्रीम कोर्ट ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सरकारी फैसलों की आलोचना करने के अधिकार के महत्व को दोहराया है। सर्वोच्च अदालत ने असहमति के अधिकार को बरकरार रखते हुए जोर देकर कहा कि आलोचना को अपराध नहीं माना जाना चाहिए। इसे दबाने से लोकतंत्र कमजोर होगा। पुलिस को संविधान की ओर से दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में संवेदनशील होना चाहिए। कोर्ट ने ये टिप्पणी महाराष्ट्र में काम करने वाले कश्मीरी प्रोफेसर जावेद अहमद हजाम से जुड़े एक केस में की।