देश

देश


*जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गरियांव बाजार में पटाखा गोदाम में आग लग जाने से भयंकर स्थिति बन गई। पटाखों से इतना तेज धमाका निकल रहा था कि गोदाम का टीनशेड रह रहकर आकाश में बवंडर बनकर उड़ जा रहा था। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग घरों में बीवी बच्चों के साथ दुबक गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह समरसेबल एवं अन्य साधनों से पानी डालकर बेकाबू आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपए कीमत के पटाखे गोदाम में जलकर भस्म हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पटाखे एवं गोदाम की जांच कर रही है। फिलहाल पटाखों से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिल सकी है।*