शिक्षा
संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं. सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है. निवेशकों के साथ विवाद में फंसी कंपनी अपने लगभग 20 हजार कर्मचारियों को वेतन बांटने में नाकाम रही थी. इसके बाद कॉस्ट कटिंग के चलते बायजू ने यह बड़ा कदम उठाया है.