त्यौहार

त्यौहार

*सऊदी अरब में चांद दिखा, रमजान का पहला रोजा सोमवार को रखा जाएगा*

~~~~~~~~~~~

रविवार रात सऊदी अरब में चांद दिखा। इसका मतलब वहां सोमवार को रमजान का पाक महीना कल यानी सोमवार से शुरू होगा और इसी दिन पहला रोजा रखा जाएगा। यह जानकारी सऊदी अरब स्टेट टीवी के हवाले से न्यूज एजेंसी एपी ने दी है। 

ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर में रमजान मंगलवार से शुरू होगा। दुनिया में करीब 1 अरब 80 करोड़ मुस्लिम हैं और यह पवित्र महीना उनके लिए इबादत का होता है। मिडिल ईस्ट में इजराइल और हमास की जंग की वजह से तनाव है। उम्मीद की जा रही थी कि रमजान शुरू होने से पहले सीजफायर पर सहमति बन सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।