मौसम
वाराणसी एवं आसपास के इलाकों में मौसम इस समय खुशनुमा बना हुआ है। दिन में धूप खिल रही। वहीं सुबह और शाम के वक्त सिहरन जैसा अहसास हो रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर अपना असर दिखाएगा। वाराणसी समेत आसपास के इलाके में आंधी के साथ बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले सप्ताह मौसम बदल सकता है।