वन्दे भारत
गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ तक आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक करने के लिए झंडी दिखाएंगे। इसके नियमित संचालन की नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड जल्द ही जारी करेगा। प्रधानमंत्री देहरादून से लखनऊ जंक्शन और पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का भी शुभारंभ करेंगे।