Byju's

Byju's

Byju's के कर्मचारियों की मुसीबत, कंपनी के पास नहीं बचे सैलरी के पैसे

बायजू के कर्मचारियों के लिए एक और बुरी खबर है. इस महीने उनकी वेतन फिलहाल नहीं मिल पाएगी. पहले दावा किया गया था कि कई शेयरहोल्डर्स में विवाद के चलते कर्मचारियों की सैलरी अटक गई है और 10 मार्च तक सैलरी देने का वादा किया था. मगर, अब कंपनी मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल वेतन देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. इसके चलते लगभग 20 हज़ार कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है.