चुनाव

चुनाव

जिस संदेशखाली में मचा है बवाल, वहां से कटा सांसद नुसरत जहां का टिकट, ये बने उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इस बार सबकी निगाहें बशीरहाट लोकसभा सीट पर थीं क्योंकि जिस संदेशखाली इलाके में हंगामा मचा हुआ था, वो इलाका इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस सीट पर एक्ट्रेस नुसरत जहां सांसद थीं, टीएमसी ने उनका टिकट काटकर हाजी नुरुल इस्लाम को को चुनावी मैदान में उतारा है.