क्रिकेट

क्रिकेट


धर्मशाला टेस्ट मैच में बना नया रिकॉर्ड, रवि अश्विन का 100वें टेस्ट मैच में नया कीर्तिमान

क्रिकेट इतिहास में अभी तक किसी खिलाड़ी द्वारा अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में सबसे अच्छी गेंदबाज़ी करने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम था, जिन्होंने 2006 में अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 141 रन पर 9 विकेट झटके थे. वहीं धर्मशाला में रवि अश्विन ने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 128 रन देकर 9 विकेट चटकाए हैं.