UP में बीजेपी की 51 सीटों का एनालिसिस:    75  की हेमा को टिकट; विवादों में रहे टेनी-कौशल किशोर पर दांव? एंटी-इनकम्बेंसी और एज लिमिट को नकारा

UP में बीजेपी की 51 सीटों का एनालिसिस: 75 की हेमा को टिकट; विवादों में रहे टेनी-कौशल किशोर पर दांव? एंटी-इनकम्बेंसी और एज लिमिट को नकारा

UP में बीजेपी की 51 सीटों का एनालिसिस:


75  की हेमा को टिकट; विवादों में रहे टेनी-कौशल किशोर पर दांव? एंटी-इनकम्बेंसी और एज लिमिट को नकारा


BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए 2 मार्च को 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। यूपी में 80 में से 51 प्रत्याशी उतारे गए। इसमें ज्यादातर सिटिंग सांसदों को ही टिकट दिया गया। तमाम कयासों के इतर बीजेपी ने अपनी सूची में नया फॉर्मूला अपनाया है।

जिसमें एंटी-इनकम्बेंसी, परिवारवाद और एज लिमिट को आधार नहीं बनाया गया है। सूची में यूपी से जहां BJP ने अपने 51 प्रत्याशियों में 9 केंद्रीय मंत्री उतारे हैं, वहीं 4 नए चेहरों को भी जगह दी है।

किसी भी चुनाव से पहले BJP अपने कैंडिडेट को लेकर सर्वे करवाती है। उस सर्वे के आधार पर यह तय करती है कि आगे के चुनाव में उसे टिकट देना है या नहीं। इस बार भी सर्वे तो कराया। लेकिन, सर्वे को नकार कई चेहरे ऐसे उतारे जिनका सर्वे रिजल्ट 50-50% थे।

ऐसे में कई बड़े BJP नेताओं को यह लग रहा था कि उनका टिकट कट सकता है, लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। एंटी-इनकम्बेंसी, 75+ एज लिमिट, परिवारवाद और जातीय समीकरण में फायदा देख पार्टी ने किसे उतारा आगे पढ़िए।