अस्पताल बंद हुआ तो स्मृति ईरानी के खिलाफ नाराजगी दिखी
अस्पताल बंद हुआ तो स्मृति ईरानी के खिलाफ नाराजगी दिखी
पहला नाम अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का है। इनको लेकर उनके क्षेत्र में काफी एंटी-इनकम्बेंसी देखने को मिली। सूत्रों की मानें तो अमेठी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल को पिछले साल सितंबर माह में बंद कर दिया गया था। आरोप यह था कि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में ताला बंद करवा दिया गया। जिसको लेकर वहां की जनता में स्मृति ईरानी को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली।
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी कहा था कि यह राजनीतिक बदले के सिवा और कुछ भी नहीं है। माहौल पूरी तरह से स्मृति ईरानी के खिलाफ हो गया था। लेकिन, BJP ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए स्मृति ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।