घर में BJP कार्यकर्ता की हत्या हुई, विरोध की आवाज उठी...कौशल किशोर को दोबारा टिकट

घर में BJP कार्यकर्ता की हत्या हुई, विरोध की आवाज उठी...कौशल किशोर को दोबारा टिकट

घर में BJP कार्यकर्ता की हत्या हुई, विरोध की आवाज उठी...कौशल किशोर को दोबारा टिकट


मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर की रिपोर्ट भी सर्वे में खास अच्छी नहीं थी, लेकिन BJP ने एक बार फिर से कौशल किशोर पर विश्वास जताया। उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं पिछले साल सितंबर माह में कौशल किशोर के घर पर BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की गई थी।

जिस पिस्टल से हत्या गोली चली थी, वह सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई गई थी। जिसको लेकर विरोध में आवाज उठी। माहौल पूरी तरह से कौशल किशोर के खिलाफ था। सूत्रों की मानें तो मोहनलालगंज से BJP के पास कोई बड़ा चेहरा ना होने के कारण एक बार फिर से इन्हें जगह दी गई है।