लखीमपुर कांड के बाद अजय मिश्र टेनी पर आरोप लगे
लखीमपुर कांड के बाद अजय मिश्र टेनी पर आरोप लगे
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को लेकर लखीमपुर में माहौल कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। साल 2021 में अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा। इसके बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी।
8 लोगों की इस हिंसा में मौत भी हुई थी। वहीं, लखीमपुर के तुकुनिया कांड में भी मंत्री अजय मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यापारी के बेटे प्रभात गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर माहौल पूरी तरह से टेनी के खिलाफ था, लेकिन BJP ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर से अजय मिश्रा को मैदान में उतारा है।