*76 साल की हेमा मालिनी को फिर उतारा*
*76 साल की हेमा मालिनी को फिर उतारा*
यूपी में BJP के 5 ऐसे मौजूदा सांसद हैं, जिनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है। यह माना जा रहा था कि इस बार BJP इनका टिकट काट सकती है। इसमें मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी, बरेली से संतोष गंगवार, कानपुर से सत्यदेव पचौरी और बहराइच से अक्षयवर लाल गौड़ शामिल हैं। पार्टी का शुरू से यह एजेंडा भी रहा है कि युवा लोगों को ही मैदान में उतारना है।
75 साल से ज्यादा की आयु सीमा के लोगों को टिकट नहीं देना है। लेकिन, BJP की पहली सूची में इन पांच सीटों में से एक सीट मथुरा पर प्रत्याशी का नाम घोषित हो चुका है। 76 साल की हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है।