*नृपेंद्र मिश्रा के बेटे को श्रावस्ती से दिया टिकट*
*नृपेंद्र मिश्रा के बेटे को श्रावस्ती से दिया टिकट*
BJP भी परिवारवाद से इतर नहीं रही। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और PM मोदी के पूर्व प्रधान सचिव निपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को श्रावस्ती से टिकट मिला है। 2019 लोकसभा चुनाव में BJP को श्रावस्ती लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से बसपा के राम शिरोमणि वर्मा ने जीत हासिल की थी।
देवीपाटन मंडल की श्रावस्ती लोकसभा सीट से साकेत मिश्रा को टिकट देकर मंडल की अन्य तीन सीटों पर भी पार्टी ने निशाना साधा है। वैसे तो साकेत मिश्रा देवरिया के रहने वाले हैं, लेकिन श्रावस्ती में उनका ननिहाल है। इसलिए श्रावस्ती को ही अपनी राजनीतिक कर्मभूमि के तौर पर चुना है।