जाटों और दलित को साधने के लिए ओम कुमार को उतारा*

जाटों और दलित को साधने के लिए ओम कुमार को उतारा*

*जाटों और दलित को साधने के लिए ओम कुमार को उतारा*


BJP को नगीना सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। ओम कुमार 2017 और 2022 में भाजपा के टिकट से बिजनौर के नहटौर सीट से विधायक हैं। लेकिन, बिजनौर की नगीना सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा के गिरीश चंद ने भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को डेढ़ लाख वोटों से हराया था।

यही कारण है कि BJP ने यशवंत सिंह पर दोबारा दावा न खेलते हुए ओम कुमार को प्रत्याशी बनाया है। वैसे ओम कुमार 2022 विधानसभा चुनाव में महज 258 वोटों से ही जीत हासिल कर विधायक बने हैं। इस सीट पर जाट और दलित वोट ज्यादा हैं। इन्हें साधने के लिए पार्टी ने ओम कुमार को उतारा है।