*ठाकुरों को साधने के लिए कृपा शंकर सिंह को जौनपुर से उतारा*
*ठाकुरों को साधने के लिए कृपा शंकर सिंह को जौनपुर से उतारा*
2019 लोकसभा चुनाव में हारी हुई जौनपुर सीट पर भाजपा ने कृपा शंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर में जातीय समीकरण को साधाते हुए कृपा शंकर सिंह को उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है। वह कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हुए थे। उनकी ज्यादातर राजनीति महाराष्ट्र में ही रही है। महाराष्ट्र सरकार में 2004 में राज्य मंत्री रहे हैं। 2011 में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सिंह ने संभाली थी।
वैसे सियासत के साथ ही विवादों में भी कृपा शंकर सिंह का नाम रहा है। आय से अधिक संपत्ति रखने का और 2G घोटाले में इनके बेटे का नाम भी शामिल था। कृपा शंकर सिंह 2019 लोकसभा चुनाव के बाद BJP में शामिल हो गए थे। BJP ने उनके गृह जनपद जौनपुर से इस बार उन्हें उम्मीदवार बनाया है।