भारत के सिर सजा नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड की हार से रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड को बं

भारत के सिर सजा नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड की हार से रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड को बं

भारत के सिर सजा नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड की हार से रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड को बंपर फायदा


आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर भारत के सिर नंबर-1 का ताज सज गया है। रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड को एक बार फिर पहला पायदान न्यूजीलैंड की हार के चलते मिला।


न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वेलिंगटन में दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, इस मैच में मेजबान टीम को 172 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच गंवाने के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन भी गंवा दी है। कीवी टीम इस हार के बाद दूसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं भारत टॉप पर पहुंच गया है।