लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, घंटाघर पर उमड़ी भीड़:    तेलीबाग में बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई; रायबरेली में बोले-कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जाति जनगणना

लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, घंटाघर पर उमड़ी भीड़: तेलीबाग में बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई; रायबरेली में बोले-कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जाति जनगणना

लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी, घंटाघर पर उमड़ी भीड़:


तेलीबाग में बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई; रायबरेली में बोले-कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जाति जनगणना


उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा का मंगलवार को 38वां दिन है। जबकि यूपी में यात्रा का पांचवां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायबरेली होते हुए लखनऊ में शाम 6 बजे एंट्री की। जगह-जगह राहुल गांधी का लोगों ने स्वागत किया। 

राहुल गांधी घंटाघर में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। तेलीबाग में राहुल ने एक बच्चे को गोद में लेकर फोटो भी खिंचवाई। 

इससे पहले रायबरेली के बछरावां में राहुल ने जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा, अब रास्ता जाति जनगणना क्रांतिकारी का है। पहले पता लगाओ दलित, आदिवासी, पिछड़े कितने हैं और उनके हाथ में कितना धन है।

जिस दिन आप लोगों को पता लग गया कि दलितों के हाथ में, पिछड़ों के हाथ में, आदिवासियों के हाथ में कुछ नहीं है। उस दिन आप लोग जाग जाएंगे। जो आपको करना है दो मिनट में कर दोगे। इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जाति जनगणना पहले नंबर पर लगा रखा है।