पश्चिम बंगाल में BSF के जवानों ने 7 करोड़ रुपए के सोने के साथ तस्कर को पकड़ा
पश्चिम बंगाल में BSF के जवानों ने 7 करोड़ रुपए के सोने के साथ तस्कर को पकड़ा
पश्चिम बंगाल के बॉर्डर पोस्ट होरंडीपुर में BSF की 32 बटालियन के जवानों ने 16 गोल्ड बार और 4 सोने के बिस्किट के साथ एक तस्कर को पकड़ा। जब्त किए गए सोने का वजन करीब 10.73 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत 6.70 करोड़ रुपए है। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए खुफिया निदेशालय (DRI) कोलकाता को सौंप दिया गया है।