कल से 5 दिनों तक मौसम रहेगा खराब:    पश्चिमी यूपी से होगी भारी बारिश की शुरुआत; आज से चलेंगी तेज हवाएं    फरवरी माह में तीसरी बार फिर से मौसम

कल से 5 दिनों तक मौसम रहेगा खराब: पश्चिमी यूपी से होगी भारी बारिश की शुरुआत; आज से चलेंगी तेज हवाएं फरवरी माह में तीसरी बार फिर से मौसम

कल से 5 दिनों तक मौसम रहेगा खराब:


पश्चिमी यूपी से होगी भारी बारिश की शुरुआत; आज से चलेंगी तेज हवाएं


फरवरी माह में तीसरी बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। कल से यानि सोमवार से अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस बार पश्चिमी यूपी से बारिश की शुरुआत होगी और पूर्वी यूपी के जिलों तक इसका असर रहेगा। आज से तेज हवाएं चलना शुरू होंगी।


*इस कारण से करवट लेगा मौसम*


मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी की रात पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। ये तेजी से यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इसके आने से 23 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। वहीं 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में ओलावृष्टि के भी पूरे आसार हैं।


*किसानों को सलाह न करें सिंचाई*


सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक 19 से 23 फरवरी तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में फिलहाल अभी कोई सिंचाई न करें। बारिश से खेतों में पानी की कोई कमी नहीं होगी।


*आपको पहले बताते हैं अगले 3 दिनों तक जिलों में कैसा रहेगा मौसम...*


*19 से इन जिलों में होगी बारिश*


आगरा ,अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


*20 फरवरी से इन जिलों बारिश, ओलावृष्टि* 


आगरा ,अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, आगरा ,अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बागपत, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव।


*21 फरवरी से इन जिलों में बारिश*


आगरा ,अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।


*तेज धूप ने बढ़ाया तापमान*


प्रदेश में कड़ी धूप निकलने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश में बहराइच सबसे गर्म शहर रहा, यहां 28.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर में 8.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हवा की औसत गति 2.2 किमी. प्रति घंटा रही। वहीं सुबह और रात की गुलाबी ठंड अभी बनी रहेगी।


*तापमान उतार-चढ़ाव बेहद खतरनाक*


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान के उतार-चढ़ाव का फसलों पर असर पड़ना शुरू हो गया। खासकर चना और सरसों की फसल प्रभावित होने लगी है। चना में फली छेदक कीट लगने लगा तो सरसों में माहू की समस्या शुरू हो गई है। अगर तापमान में ऐसा ही उतार-चढ़ाव बना रहा तो सरसों सर्वाधिक प्रभावित हो सकती है। आलू और टमाटर अभी भी खेतों में हैं। उसमें झुलसा रोग लगने लगने के आसार हैं।


*चने की फसल को नुकसान ज्यादा*


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चने की फसल में फली छेदक कीट पनपने लगा है। मौसम के बदलाव का असर इसमें दिखने लगा है। सीएसए के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सिंह के मुताबिक इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। चने की फसल में फली छेदक कीट का नियंत्रण समय पर नहीं किया जाता है, तो पैदावार में लगभग 50 से 60% तक का नुकसान हो जाता है।