रोहित शर्मा होंगे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐलान

रोहित शर्मा होंगे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐलान

रोहित शर्मा होंगे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐलान

इस साल अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान घोषित किया है

हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे, जबकि कोचिंग का जिम्मा राहुल द्रविड़ के पास ही रहेगा.

जय शाह ने उम्मीद जताई है कि रोहित शर्मा की टीम टी20 वर्ल्ड कप जरूर जीतने में कामयाब होगी. जय शाह ने पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में किए गए टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है. हालांकि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.