चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत
चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत
साउथ अमेरिकी देश चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलिकॉप्टर क्रैश में मंगलवार देर रात को मौत हो गई। CNN के मुताबिक, हेलिकॉप्टर दक्षिणी चिली के लॉस रिओस इलाके में क्रैश हुआ। इसमें पूर्व राष्ट्रपति समेत 4 लोग सवार थे, जिनमें से 3 सुरक्षित है और खतरे से बाहर हैं। पिनेरा की उम्र 74 साल थी। 2010 से 2014 और 2018 से 2022 तक चिली के राष्ट्रपति थे।