इलाहाबाद हाईकोर्ट के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे अरुण भंसाली

इलाहाबाद हाईकोर्ट के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे अरुण भंसाली

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस अरुण भंसाली ने सोमवार शाम कार्यभार संभाल लिया। वह 51 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उन्हें गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सहयोगी न्यायमूर्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


इलाहाबाद हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने ली शपथ,चीफ जस्टिस कोर्ट रूम में यूपी की गवर्नर आनन्दी बेन पटेल ने दिलाई शपथ,14 अक्टूबर 2029 तक रहेगा चीफ जस्टिस अरुण भंसाली का कार्यकाल,

राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरूण भंसाली इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं

यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  संविधान के अनुच्छेद 217(1)के तहत की है, इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर 21 नवंबर को रिटायर हुए थे,जिसके बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति एम के गुप्ता एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे,जस्टिस भंसाली की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिला, जस्टिस भंसाली 8 जनवरी 13 को राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे

शपथ ग्रहण में अन्य न्यायमूर्ति गण, रजिस्ट्रार जनरल, व अधिवक्तागण रहे मौजूद।