SBI ने 30 किश्तों में 16 हजार 518 करोड़ रुपए के चुनावी बांड जारी किए; 2018 से शुरू हुई है योजना
SBI ने 30 किश्तों में 16 हजार 518 करोड़ रुपए के चुनावी बांड जारी किए; 2018 से शुरू हुई है योजना
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2018 से लेकर अब तक 30 किश्तों में करीब 16 हजार 518 करोड़ रुपए के चुनावी बांड जारी किए हैं। यह जानकारी सोमवार को वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी में दी। चौधरी के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक से खरीदे गए चुनावी बांड की टोटल वैल्यू लगभग 16518 करोड़ रुपए है। चुनावी बांड की खरीद पर खरीदार से कोई GST या दूसरा टैक्स नहीं लिया जाता है।
चुनावी बांड जारी करने और भुनाने के लिए भारत सरकार ने SBI को लगभग 8.57 करोड़ रुपए कमीशन दिया है। जबकि सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) को करीब 1.90 करोड़ रुपए का पेमेंट किया गया है।