पुणे के लिए विमान सेवा 11 से शुरू*ल
पुणे के लिए विमान सेवा 11 से शुरू
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से पुणे के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा को पुनः शुरू किया जा रहा है,इस विमान को आपरेशनल कारणों से रोक दिया गया था एक बार पुनः विमान के संचालन को। शुरू किया जा रहा है,इस विमान के शुरू होने से वाराणसी से पुणे और पुणे से वाराणसी की विमान यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी सेवा शुरू होने से काफी सहूलियत होगी।
इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई 672 पुणे एयरपोर्ट से रात्रि 11:55 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर रात्रि 1:55 बजे पहुंचे,यही विमान 6ई 6884 बनकर वाराणसी एयरपोर्ट से रात्रि 2:40 बजे उड़ान भर कर सुबह 5 बजे पुणे पहुंचेगी यह विमान सेवा आपरेशनल कारण से रोक दिया गया था जिसे 11 फरवरी से पुनः वाराणसी पुणे विमान सेवा को प्रारम्भ किया जा रहा है,विमान की टिकट बुकिंग को भी प्रारंभ हो गई है।