आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी के स्वागत को तैयार पार्टी कार्यकर्ता

आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी के स्वागत को तैयार पार्टी कार्यकर्ता

आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी के स्वागत को तैयार पार्टी कार्यकर्ता


मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24वें दिन ओडिशा में प्रवेश करेगी। 14 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता अलग-अलग राज्यों में लोगों से मिल रहे हैं। झारखंड की यात्रा समाप्त करने के बाद अब कांग्रेस ओडिशा का रूख करेगी। मंगलवार को राहुल ओडिशा में सुंदरगढ़ जिले से प्रवेश करेंगे। ओडिशा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल के स्वागत की तैयारी की है। ओडिशा कांग्रेस के नेता राहुल  गांधी का सुंदरगढ़ जिले के औद्योगिक शहर बीरमित्रपुर में स्वागत करेंगे। इस शहर में कांग्रेस के बैनर, कट-आउट और होर्डिंग्स अच्छी खासी तादाद में देखे गए हैं। ओडिशा के दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में लगभग 200 किमी की यात्रा की योजना है।