UCC का ड्राफ्ट आज विधानसभा में पेश करेगी धामी सरकार: ऐसा करने वाला पहला राज्य; मुख्यमंत्री बोले- इसमें हर धर्म-वर्ग के बारे में विचार किया
UCC का ड्राफ्ट आज विधानसभा में पेश करेगी धामी सरकार:
ऐसा करने वाला पहला राज्य; मुख्यमंत्री बोले- इसमें हर धर्म-वर्ग के बारे में विचार किया
6 फरवरी का दिन उत्तराखंड के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज पुष्कर सिंह धामी सरकार विधानसभा सत्र में UCC का ड्राफ्ट ( विधेयक) 11 बजे पेश करेगी। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष समान नागरिक संहिता कानून (UCC ) को लेकर चर्चा करेंगे।
UCC पर ड्राफ्ट लाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। उत्तराखंड में कुल 70 विधायक हैं, जिनमें 47 भाजपा के विधायक हैं। जबकि 23 विधायक विपक्ष में है जिनमे 19 कांग्रेस, 2 बीएसपी (बीएसपी के विधायक सरबतकरीम अंसारी का निधन हो चुका है) 2 निर्दलीय विधायक हैं।