गोवा को आज 1330 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी:    इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन करेंगे; 6-9 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

गोवा को आज 1330 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी: इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन करेंगे; 6-9 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

गोवा को आज 1330 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी:


इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन करेंगे; 6-9 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम


PM मोदी आज गोवा के दौरे पर आ रहे हैं। वे सुबह 10:45 बजे इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन करेंगे। ये कार्यक्रम 9 फरवरी तक चलने वाला है। इसके पहले सुबह करीब 10 बजे PM मोदी ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यहां पर पीएम विश्व की लीडिंग तेल और गैस कंपनियों के CEO के साथ-साथ इसके स्पेशलिस्ट से चर्चा करेंगे।

दोपहर पौने तीन बजे पीएम विकसित भारत और विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 1330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में 1930 नई सरकारी भर्तियों की नियुक्ति का आदेश देंगे। प्रधानमंत्री यहां नेशनल NIT गोवा के स्थायी परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।