मुकेश अंबानी दुनिया के दूसरे पावरफुल CEO: एलन मस्क और सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ा, ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 जारी
मुकेश अंबानी दुनिया के दूसरे पावरफुल CEO:
एलन मस्क और सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ा, ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 जारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में लगातार दूसरे साल सेकेंड पोजिशन हासिल की है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, एपल के टिम कुक और टेस्ला के एलन मस्क पीछे छोड़ा।
इसके साथ ही वे 'डायवर्सिफाइड' ग्रुप की कैटेगिरी में टॉप रैंक वाले CEO भी बन गए हैं। ब्रांड फाइनेंस की ओर से जारी की गई लिस्ट में मुकेश अंबानी को भारतीयों की लिस्ट में पहले और ग्लोबल लेवल पर दूसरे स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में टेसेंट के CEO हुआतेंग मा पहले नंबर पर रहे।