आज मंगल का राशि परिवर्तन:    15 मार्च तक मंगल रहेगा मकर राशि में, 12 में से 5 राशियों को मिल सकता है लाभ

आज मंगल का राशि परिवर्तन: 15 मार्च तक मंगल रहेगा मकर राशि में, 12 में से 5 राशियों को मिल सकता है लाभ

आज मंगल का राशि परिवर्तन:


15 मार्च तक मंगल रहेगा मकर राशि में, 12 में से 5 राशियों को मिल सकता है लाभ

आज (5 फरवरी) मंगल धनु से मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। मकर राशि में मंगल के आने से सभी 12 राशियों पर इस ग्रह का असर बदल जाएगा। कुछ राशियों को मंगल की वजह से लाभ होगा तो कुछ राशियों के लिए सतर्क रहने का समय रहेगा। मंगल नौ ग्रहों का सेनापति और मेष-वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल 5 फरवरी से 15 मार्च तक मकर राशि में रहेगा। 


उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से सभी राशियों के लिए मंगल का कैसा असर रहने वाला है...


*इन 5 राशियों के लिए मंगल रहेगा लाभदायक*


मेष, मिथुन, तुला, धनु और मीन राशि के लोगों को मंगल की वजह से लाभ मिल सकता है। इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ, नया रोजगार मिल सकता है। पुराने समय में की गई मेहनत का फल मंगल दिलवाएगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कड़ी मेहनत करते रहेंगे तो आय में बढ़ोतरी हो सकती है।


*अब जानिए किन राशियों के लिए है सतर्क रहने का समय*


मकर राशि के मंगल की वजह से वृष, कर्क, सिंह, और मकर राशि के लोगों के काम में दिक्कतें आ सकती हैं। इन लोगों को सतर्कता के साथ करना होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की बातें नजरअंदाज न करें। जोखिम लिए बिना काम करेंगे तो बेहतर रहेगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।


*3 राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा मंगल का असर*


कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का असर मिला-जुला रहेगा। अगर कोई बड़ा काम कर रहे हैं तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में पूरा करेंगे तो बेहतर रहेगा। योजना के बिना काम की शुरुआत न करें। आपके काम के अनुसार ही लाभ मिलेगा। धैर्य के साथ काम करना होगा, वरिष्ठ लोगों की सलाह पर जरूर ध्यान दें।


*मंगल ग्रह के लिए कर सकते हैं ये शुभ काम*


जिन लोगों के लिए मंगल की स्थिति ठीक नहीं है, उन लोगों को हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल फूल और लाल गुलाल, लाल मसूर की दाल, लाल कपड़ा अर्पित करें।

मंगल के मंत्र ऊँ अं अंगारकाय नम: का जप करें। जप कम से कम 108 बार करें। अपनी माता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।

किसी गोशाला में गायों की देखभाल करें और धन का दान करें।