स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़    पीड़ित बोली आरोपी ने पहले हाथ, फिर जांघ को छुआ,क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज करने से रोका

स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़ पीड़ित बोली आरोपी ने पहले हाथ, फिर जांघ को छुआ,क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज करने से रोका

*स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़:* 


पीड़ित बोली- आरोपी ने पहले हाथ, फिर जांघ को छुआ; क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज करने से रोका

~~~~~~~~~~~~~

कोलकाता से बागडोगरा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में 26 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बगल में बैठे एक लॉ स्टूडेंट ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़के ने जानबूझकर अपना हाथ उसके हाथ और जांघ पर रखा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब लड़की ने क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी तो उसने लिखित शिकायत करने से रोका। उसने कहा कि ऐसा करने से लॉ स्टूडेंट की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

हालांकि बागडोगरा एयरपोर्ट में CISF जवान के सामने आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और लड़की से माफी मांगी। इसके बाद पीड़िता बिना लिखित शिकायत के अपने घर चली गई।