आगरा में जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी    सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया; डॉक्टर बोले- तबीयत अब ठीक

आगरा में जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया; डॉक्टर बोले- तबीयत अब ठीक

आगरा में रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी


सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया; डॉक्टर बोले- तबीयत अब ठीक


तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उनको आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है। चेस्ट में इंफेक्शन के चलते उन्हें भर्ती किया गया है। एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम उनके स्वाथ्स्य की जांच कर रही है।

रामभद्राचार्य महाराज की हाथरस के गांव लाढपुर में राम कथा चल रही है। 25 जनवरी से शुरू हुई रामकथा का शुक्रवार को आखिरी दिन था। वीआईपी के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने पहुंच रहे थे। बुधवार को रामकथा के दौरान उन्होंने कहा था कि सनातन के विरोधियों से लड़ने के लिए शक्ति चाहिए। सभी लोग नशे का त्याग करें। मादक पदार्थों का सेवन विनाश की ओर ले जाता है।