बनारस की 2.50 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी वैक्सीन, तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

बनारस की 2.50 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी वैक्सीन, तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

बनारस की 2.50 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी वैक्सीन, तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग


किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से सरकार ने अंतरिम बजट में टीकाकरण कराने का एलान किया है। घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण से जुड़ी तैयारियों में जुट गया है। जिले में ऐसी करीब ढाई लाख किशोरियां हैं, जिनको इसका लाभ मिलेगा।

सर्वाइकल कैंसर को आम बोल चाल में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर भी कहा जाता है। यह एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण से होता है। चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी युवावस्था में होती है, लेकिन किशोरावस्था से स्क्रीनिंग और जागरूकता जरूरी है। ताकि आगे चलकर यह बीमारी न हो। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मौर्या ने बताया कि वैक्सीन आने से इसका लाभ किशोरियों को होगा। जिले में 9 से 14 साल तक की करीब ढाई लाख किशोरियों को सरकार की इस घोषणा का लाभ होगा। 


किशोरियों की ब्लॉकवार सूची तैयार करवाई जाएगी। वैक्सीन मिलने के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया जाएगा। - *डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ*


शुरुआती दौर में ही जांच और टीकाकरण कराए जाने से किशोरियों, महिलाओं को इसके संक्रमण से बचाया जा सकेगा।


 - डॉ. फाल्गुनी गुप्ता, अधीक्षक, सीएचसी चौकाघाट