मॉर्निंग हैडलाइंस : भाजपा ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी, प्रदेश की सियासी स्थिति का करेंगे आंकलन

मॉर्निंग हैडलाइंस : भाजपा ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी, प्रदेश की सियासी स्थिति का करेंगे आंकलन

राजस्थान : राज्य में भाजपा ने मामले से संबंधित तीन सदस्यीय समिति बनाई है। समिति में पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक जोगेश्वर गर्ग और महापौर वनिता सेठ शामिल हैं। आपको बता दें कि राजस्थान भाजपा में आने वाले चुनावों को लेकर मंथन चल रहा है।



हालही चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भाजपा नेता एवं विधायक राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। यह कमेटी प्रदेश भाजपा में मौजूदा सियासत को लेकर मंथन करेगी और आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेगी।