मॉर्निंग हैडलाइंस : हाइवे के पास बोरे में मिला शव, गला और हाथ काटा
सीतापुर (यूपी)। NH 24 के पास बोरे में 25-26 साल के एक युवक का शव मिला। सीतापुर एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान छुपाने के लिए उसका गला और हाथ काट दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना महोली पर 302 का मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है।