पीएम मोदी ने बेंगलुरू में एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने बेंगलुरू में एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में पांच दिवसीय एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया।कर्नाटक 14वीं बार शो की मेजबानी कर रहा है।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।


मोदी ने कहा एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।

एयर शो में विदेश मंत्री व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। वही वायुसेना के सीईओ शामिल हुए । शो के साथ 35,000 वर्ग फुट क्षेत्र में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। इसमें 98 विदेशी गणमान्य व्यक्ति भाग ले रहे हैं।