LIVE गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम - रूझानों में भाजपा 158 सीटों पर आगे
नई दिल्ली । गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में सभी 182 सीटों के रूझान आ गए है। भाजपा 154 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस पार्टी 16 सीट पर आगे चल रही है। वहीं आप पार्टी 5 सीट पर आगे चल रही है ।
आपको बता दे कि कुल 4,91,35,400 योग्य मतदाताओं में से 64.33 प्रतिशत ने मतदान किया, जिनमें से 1,69,26,152 पुरुष और 1,46,80,371 महिलाएं थीं।
2017 के आम चुनावों में, 68.39 प्रतिशत मतदान के साथ 2,94,64,326 वोट पड़े थे, जिनमें से बीजेपी को 1,47,24,031, 49.05 प्रतिशत वोट और 99 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 1,24,37,661, 41.44 फीसदी और 77 सीटें मिली थीं।