MCD चुनाव : आप ने 106, बीजेपी 84 वार्ड जीते, कांग्रेस की झोली में आए 5

MCD चुनाव : आप ने 106, बीजेपी 84 वार्ड जीते, कांग्रेस की झोली में आए 5

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चार दिसंबर को हुए चुनावों के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। आप ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 3 पर आगे हैं।


कांग्रेस, जो दो वाडरें में विजयी हुई है, 9 में आगे चल रही है, निर्दलीय 3 वार्ड में बढ़त बनाए बनाए हुए है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक में आगे है।


नगर निगम के 250 वाडरें के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं।


इस बीच, नतीजों का रुझान सामने आते ही आप के कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय में एकत्र हो रहे है और जश्न मना रहे है। वहीं मुख्यालय को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया है।