Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 13 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 28 लोगों की मौत

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 13 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 28 लोगों की मौत

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में बुधवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 16,159 नए मामले दर्ज किए। यह संख्या मंगलवार को सामने आई 13,086 से अधिक है। इसी अवधि में, कोरोना वायरस से 28 लोगों की मौत हुई, जिससे देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 5,25,270 हो गया। वहीं 15,394 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना से ठीक हुए कुल संख्या बढ़कर 4,29,07,327 हो गई है, जिससे रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट भी मामूली बढ़कर 3.56 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.84 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,54,465 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल हुए टेस्ट की संख्या बढ़कर 86.49 करोड़ से अधिक हो गई।