अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में फायरिंग, 18 बच्चों और 3 युवकों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में फायरिंग, 18 बच्चों और 3 युवकों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

वाशिंगटन । अमेरिका के टेक्सास में एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में 18 बच्चों व 3 वयस्कों की मौत हो गई है। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताते हुए कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब बंदूक की लॉबी के खिलाफ खड़े होंगे और हमें क्या करने की जरूरत है?माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देखे पाएंगे ।