सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर । भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और सोपोर के हैगाम गांव से तीन आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया । जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक ये आतंकी कई स्थानों पर गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्याओं और ग्रेनेड हमलों की योजना बना रहे थे ।